द फॉलोअप डेस्क
पलामू में एक पति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। पति ने पत्नी का गला काटकर उसे मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है छोटे के झगड़े के बाद पति ने यह खौफनाक कदम उठाया है। वहीं परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर होता रहता था। बुधवार रात भी दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। सुबह उठकर देखा तो कमरे में दोनों का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
मृतक दंपती के दो छोटे-छोटे बच्चे
मामला पलामू के पिपरा थाना क्षेत्र के बभंडी गांव की है। जहां बुधवार की रात उपेंद्र राम और उसकी पत्नी सविता देवी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में दोनों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। मारपीट के बाद उपेंद्र राम ने सविता देवी की गला काटकर हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली। मृतक दंपती के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। दोनों माता-पिता को ढूंढकर काफी रो रहे हैं।
सभी बिंदुओं पर जांच जारी
घटना की जानकारी मिलने के बाद पिपरा थाना के प्रभारी विमल कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना प्रभारी विमल कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुसार उपेंद्र राम ने पहले पत्नी की हत्या की है उसके बाद खुद आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में परिजन मौके पर पहुंच गए हैं और रो रो कर उनका बुरा हाल है